फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अलीगढ़ के दो श्रद्धालु युवकों को डूबने से बचाया

अलीगढ़ के दो श्रद्धालु युवकों को डूबने से बचाया

Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के दो श्रद्धालु युवकों को डूबने से बचाया
टनकपुर (चंपावत)। अलीगढ़ जिले की कौल तहसील क्षेत्र के राहुल (18) पुत्र कल्याण सिंह एवं ललित (22) पुत्र पप्पू सिंह को जल पुलिस के तैराक रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं स्थानीय तैराक युवक सूरज ने शारदा में डूबने से बचा लिया। यह दोनों करीब डेढ़ सौ श्रद्धालुओं की टोली के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे और मां के दर्शन को रवाना होने से पहले शनिवार सुबह करीब छह बजे शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। बताया गया कि यह दोनों युवक करीब दस मिनट तक नदी में गोते खाते रहे, इससे पहले कि वह डूब जाते रवींद्र और सूरज ने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन


टनकपुर। शारदा तट पर झोपड़ी में रहने वाला तैराक युवक सूरज बेरोजगार है, लेकिन तैराकी में निपुणता और साहस के दम पर वह अब तक साठ से ज्यादा लोगों को शारदा नदी में डूबने से बचा चुका है। सूरज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है, लेकिन उसके मां-बाप भी उसे तैराकी का जोखिम उठाने से कभी नहीं रोकते।
विज्ञापन


जल पुलिस के तैराक जवान भी सूरज की तैराकी में निपुणता एवं साहस का लोहा मानते हैं। सूरज ने बताया कि बचपन सेे ही शारदा में नहाते हुए उसने तैराकी में निपुणता हासिल की है। शारदा की लंबी धारा को तैरकर आरपार करना उसके लिए सामान्य बात है। जल पुलिस के तैराक जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान ने बताया कि नदी में डूबते लोगों को बचाने में सूरज ने हमेशा उनका साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed