{"_id":"5baa68ca867a557ed4317ff6","slug":"21537894602-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर:चंपावत पीजी कॉलेज को मिले तीन प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर:चंपावत पीजी कॉलेज को मिले तीन प्रोफेसर
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत राजकीय पीजी कॉलेज को तीन नए सहायक प्रोफेसर मिल गए हैं। इन तीनों शिक्षकों ने यहां चार्ज ले लिया है। इसके साथ कॉलेज में स्थायी शिक्षकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसके अलावा सात अतिथि शिक्षक हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ.बीपी ओली ने बताया कि वाणिज्य संकाय में पिथौरागढ़ से डॉ.दीपक जोशी और राजनीति विज्ञान में खटीमा से डॉ.प्रणीता नंद तथा गैरसैंण से स्थानांतरित होकर डॉ.अशोक कुमार ने ज्वाइनिंग की है। कॉलेज में 850 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षक सहित अब कुल 12 अध्यापक हैं। वहीं, स्नातकोत्तर में अभी सिर्फ दो (अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान) ही विषय हैं।
देवीधुरा में जनवरी तक खुल जाएगा यूओयू अध्ययन केंद्र
पाटी/देवीधुरा। देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज का भवन दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्राचार्य डॉ.एएस उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद यहां नए विषय स्वीकृत हो जाएंगे। फिलहाल छह विषयों से यह कॉलेज चल रहा है। प्राचार्य ने बताया कि जनवरी से यहां उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का अध्ययन केंद्र शुरू हो जाएगा। कॉलेज में अभिभावकों की समिति के गठन के लिए आठ अक्तूबर को बैठक रखी गई है। बैठक में डॉ.पीके रिछारिया, भुवन चंद्र जोशी, एसके सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, बिशन चम्याल, दान सिंह राणा, विनोद चम्याल, तारा चम्याल, नरेंद्र राणा, पप्पू जोशी, हरीश राणा, देव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।