{"_id":"5b6c82e14f1c1bb37b8b7327","slug":"21533838049-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हो गई हैं। सीमा के अलावा क्षेत्र की सुरक्षा, राष्ट्रीय, सार्वजनिक संपत्तियों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस और एसएसबी की पैनी नजर है। अनजान और संदिग्धों के अलावा भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है।
एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा, नगर क्षेत्र, राष्ट्रीय संपत्तियों, स्कूल, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटलों आदि की चेकिंग की जा रही है। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि होटलों, धार्मिक स्थलों, स्कूलों आदि की निगरानी बढ़ाई गई है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बनबसा बैराज के रास्ते भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ ही सघन तलाशी ली जा रही है। एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पहले से ही मुस्तैद है। वाहिनी के कमांडेंट राजेश त्रिपाठी के निर्देश पर सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। वाहिनी के धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवान भी सीमा पर मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं।
सुरक्षा में सेंध है बैराज की बिजली काटना
बनबसा (चंपावत)। गणतंत्र दिवस आगमन के तहत जहां सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है, वहीं बैराज की बिजली कटी होने से सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कत हो रही है। करीब साढ़े छह करोड़ का भुगतान नहीं करने पर यूपीसीएल ने शारदा बैराज की बिजली 29 दिसंबर को काट दी थी। रविवार को 9वें दिन भी बैराज की बिजली सुचारु नहीं की गई थी। इस कारण बैराज पर गेटों के संचालन के अलावा पुलिस को रात के समय निगरानी आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीओ नरेश चंद ने राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और भारत नेपाल का आवागमन मार्ग होने के चलते बैराज की बिजली काटने को सुरक्षा में सेंध बताया है।