{"_id":"5b6c82e04f1c1b764d8b766d","slug":"21533838048-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं तो वोट भी नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं तो वोट भी नहीं देंगे
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। वर्षों से संपर्क मार्ग निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर मझगांव के ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीण संपर्क मार्ग का निर्माण शीघ्र नहीं करने पर आगामी किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।
क्षेत्र के दूरस्थ और नेपाल सीमा पर स्थित मझगांव के ग्रामीण कई वर्षों से एक संपर्क मार्ग की मांग कर रहे हैं। शासन-प्रशासन से कई बार मांग करने के अलावा ज्ञापन तक दिए गए, लेकिन गांववालों की किसी ने सुध नहीं ली। ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि धनुषपुल एसएसबी कैंप से लेकर सोनिया नाले तक करीब तीन किमी लंबे संपर्क मार्ग के नहीं बनने से बरसात में ग्रामीणों के अलावा एसएसबी कर्मियों को भी परेशानी होती है।
बरसात में इस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या रहती है। बताया कि कई वर्ष पहले जिला पंचायत ने 100 मीटर, ग्रामपंचायत ने 90 मीटर और सिंचाई विभाग ने 50 मीटर मार्ग का निर्माण कराया था, जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने तय किया कि शीघ्र ही मझगांव में एसएसबी कैंप से सोनिया नाले तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो वे किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इस दौरान वार्ड सदस्य श्यामलाल, मीना देवी, रेनू देवी, किशन सिंह, नंदा बल्लभ, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार आदि थे।