{"_id":"5b58b5e64f1c1b6f668b561f","slug":"21532540390-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष नसबंदी के लिए तैयार करें माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूष नसबंदी के लिए तैयार करें माइक्रो प्लान
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग को पुरुष नसबंदी के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने को माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा है। बुधवार को डीएम ने जिला सभागार में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, एलोपैथिक और पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिस क्षेत्र में जिस तरह की बीमारी अधिक हो उस क्षेत्र में उसी तरह के उपचार के शिविर लगाए जाएं। भवनों के लिए भूमि का चयन प्राथमिकता में रखा जाए और अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाएं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने 108 वाहन और एंबुलेंस वाहनों को सही दशा में रखने, बकरी पालन, दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री फार्म, चारा आदि कार्यक्रमों की दीर्घकालीन योजना तैयार करने, सभी विभागों से भरे, स्वीकृत और रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने फिजीशियन और प्रसूति रोग विशेषज्ञ के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में डाक्टरों के अधूरे आवास पूर्ण कराने के लिए प्रस्ताव मांगा। डीएम ने कहा कि चिकित्सा स्टाफ का लोगों के साथ व्यवहार सही न होने पर विभागीय कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम अनिल गर्बयाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।