{"_id":"5b1d64d24f1c1b53268b5418","slug":"21528653010-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पता चल जाएगा टनकपुर शहर में कितने वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पता चल जाएगा टनकपुर शहर में कितने वोटर
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की नगर पालिका की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को होगा। प्रदेश की कई नगर पालिका व नगर निगम के विस्तारीकरण व परिसीमन के मामले के अदालत से निपटने के बाद शासन ने पुर्नपरिसीमन के आदेश जारी किए थे। रविवार को निर्वाचक नामावलियों की पूरक सूचियों का मुद्रण कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने मई में टनकपुर नगर पालिका के विशेष पुनरीक्षण के आदेश जारी किए थे। नामावलियों को व्यवस्थित करने के बाद वार्ड वार निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण, 31 मई से 6 जून तक निर्वाचक नामावलियों के आलेख का प्रकाशन निरीक्षण व दावों तथा आपत्तियां दर्ज कराई गई। दो दिन तक सुनवाई और निस्तारण के बाद 9 व 10 जून को निर्वाचक नामावलियों की पूरक सूचियों का मुद्रण किया गया।
इसके बाद अब निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को किया जाएगा। वैसे इस साल 19 मार्च को हुए निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन में 11 वार्ड वाली टनकपुर नगर पालिका में 6631 महिला वोटरों सहित कुल 13667 मतदाता थे। सोमवार को निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद इसमें छिटपुट संशोधन की संभावना है।