{"_id":"5aeb51944f1c1b350b8b7ece","slug":"21525371284-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में फिर लौटने लगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले में फिर लौटने लगी रौनक
Updated Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवक फिर बढ़ गई है। काफी संख्या में श्रद्धालु मां श्री पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं, कारोबार बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
तीन मार्च से शुरू हुआ सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला अभी सवा माह और चलेगा। पिछले दिनों श्रद्धालुओं की आवाजाही कम होने से मेले की रौनक प्रभावित रही। इस अवधि में मेले से जुड़े कारोबारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा, मगर शनिवार शाम से श्रद्धालुओं की आवक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद टनकपुर से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। वहां के व्यापारियों को भी श्रद्धालुओं की आवाजाही से कारोबार में फायदा हो रहा है।