फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भनार तोक में विद्युतीकरण का काम शुरू

भनार तोक में विद्युतीकरण का काम शुरू

Wed, 02 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भनार तोक में विद्युतीकरण का काम शुरू
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश की सौराई ग्राम पंचायत के भनार तोक में 2007 में बिजली के पोल, लाइन, ट्रांसफॉर्मर लग गए थे मगर बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

तोक में विद्युतीकरण के लिए ग्राम प्रधान धारू देवी, उप प्रधान दान सिंह सहित सौराई की ग्राम पंचायत के सदस्यों ने इस्तीफे की चेतावनी दी थी जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया है। तोक में विद्युतीकरण का काम बुधवार से शुरू हो गया है।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत ने बताया कि भनार तोक को विद्युतीकृत करने के लिए बुधवार से काम शुरू हो गया है। इसके लिए चंपावत से जीवन जोशी, लक्ष्मण सिंह बिट, कैलाश कापड़ी सहित पांच सदस्यीय तकनीकी टीम को भेजा गया है। अगले चार दिन में इस इलाके को विद्युतीकृत करने का दावा किया जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता पंत का कहना है कि विद्युतीकृत होने के बाद ग्रामीणों द्वारा आवेदन करने पर एक दिन के भीतर सौभाग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। अलबत्ता एपीएल वर्ग को विद्युत संयोजन के रूप में बिजली बिल में दस महीने तक प्रति माह 50 रुपये की अतिरिक्त राशि देनी होगी।
विज्ञापन


आठ दिन बाद जगमग हुआ पटनगांव
पाटी (चंपावत)। आठ दिनों से अंधेरे में रात काटने वाले पटनगांव की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुचारु हो गई। यहां ट्रांसफॉर्मर खराब होने से लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर थे। राकेश पाटनी, हरीश पाटनी, प्रवीण पाटनी, चंदन पाटनी, यशोदा पाटनी, भवान सिंह, रमी राम आदि का कहना था कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मल्ला कुड़ा, तल्ला कुड़ा, आखड़, फलनैं, स्वांड़ी, कुय्यां में आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण छिलका जला रोशनी करने को मजबूर हुए। कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी का कहना है कि टनकपुर से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर पटनगांव के खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed