{"_id":"5adcc5c14f1c1b320a8b5f21","slug":"21524417985-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डॉक्टरों ने ज्वाइन किया, 15 का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डॉक्टरों ने ज्वाइन किया, 15 का इंतजार
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत।
चंपावत जिले को 20 नए डॉक्टर मिलेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने इन डॉक्टरों के चंपावत जिले के विभिन्न अस्पतालों में भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें से पांच डॉक्टरों ने यहां कार्यभार भी संभाल लिया है। डॉक्टरों के आने से जिले की स्वास्थ्य सेवा में कुछ बेहतर होगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा ने बताया कि पांच डॉक्टरों ने चार्ज ले लिया है। डॉ.वर्षा रानी ने जिला अस्पताल, डॉ.रवींद्र सिंह बोहरा ने लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ.मोहम्मद उमर ने मंच एपीएचसी, डॉ.अमित कुमार यादव ने पुलहिंडोला और डॉ.कुलदीप सिंह यादव ने तामली एसएडी में ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा डॉ.इरफान रहमान, डॉ.रजनी शर्मा, डॉ.आदित्य कुमार चौहान, डॉ.निहारिका जोशी, डॉ.रवि कुमार, डॉ.अर्पित राय व डॉ.मुजफ्फर अली को जिला अस्पताल, डॉ.पी राजाशेखर, डॉ.सोनाली मल्होत्रा को टनकपुर संयुक्त अस्पताल, डॉ.अपूर्वा रौतेला व डॉ.अर्चना प्रभा बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ.कृति मेहता को लोहाघाट सीएचसी, डॉ.यश मोहन सोनी को भिंगराड़ा एपीएचसी, डॉ.विदुषी शर्मा को चौड़ामेहता एपीएचसी और डॉ.अमान अंसारी को पुलहिंडोला एपीएचसी के लिए तैनाती दी गई है। सीएमओ का कहना है कि इन 15 डॉक्टरों को एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
फिर भी खाली रहेंगे 42 डॉक्टरों के पद
इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद चंपावत जिले की स्वास्थ्य सेवा कुछ बेहतर होगी। इसके चलते जिले के सभी 23 अस्पतालों में डॉक्टर की आमद हो जाएगी। नई तैनाती वाले सभी 20 डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने की सूरत में जिले में कुल डॉक्टर 47 हो जाएंगे। इसके बावजूद जिले में डॉक्टरों के सृजित 89 पदों के सापेक्ष 42 पद अब भी रिक्त रहेंगे।