{"_id":"5aa9601e4f1c1bbc758b58d7","slug":"21521049630-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनान गांव में आग से खाक हुई गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनान गांव में आग से खाक हुई गौशाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बिस्ज्यूला के कनान गांव में आग से एक गोशाला खाक हो गई। समय रहते पालतू जानवरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे पशुहानि होने से बच गई। आग से दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही गौशाला राख हो चुकी थी।
बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे बिस्ज्यूला के कनान गांव में शेखर कलखुड़िया की गोशाला में अचानक आग लग गई। एकाएक हुई घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गोशाला में बंधी तीन गाय को किसी तरह से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं लोहाघाट स्थित दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सब जलकर स्वाहा हो चुका था। हादसे में दो लाख रुपये के भवन को नुकसान पहुंचा है। प्रकाश खर्कवाल, मोहन खर्कवाल, हरीश खर्कवाल, माधवानंद, लक्ष्मी देवी, सुरेश खर्कवाल और बसंत खर्कवाल आदि ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग दिया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पांच लुट्टे भी चढ़े आग की भेंट
चंपावत। गौशाला में लगी आग ने समीप स्थित घास के पांच लुट्टों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से 20 हजार रुपये की घास जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।