{"_id":"5a3e8e774f1c1b96698bab21","slug":"21514049143-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालश्रम पकड़ने को श्रम विभाग ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालश्रम पकड़ने को श्रम विभाग ने मारे छापे
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बाल श्रम की धरपकड़ के लिए शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने शहर में छापामारी की। करीब चार दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए, लेकिन किसी प्रतिष्ठान में बाल श्रम का मामला पकड़ में नहीं आया।
प्रतिष्ठानों में बाल श्रम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापे मारे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि करीब 54 प्रतिष्ठानों में चेकिंग की गई, लेकिन बाल श्रम का कोई मामला पकड़ में नहीं आया। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान व्यापारियों को बाल श्रम पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। उन्होंने बच्चों को प्रतिष्ठानों में काम पर न रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि बाल श्रम के खिलाफ विभाग की छापामार कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।