फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला कमेटी के जल्द होंगे चुनाव

श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला कमेटी के जल्द होंगे चुनाव

Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला कमेटी के जल्द होंगे चुनाव
टनकपुर (चंपावत)। श्री पंचमुखी महादेव धर्मशाला कमेटी की वार्षिक साधारण सभा में धर्मशाला की सुविधाओं व व्यवस्थाओं से जुड़े प्रस्तावों को सहमति से पास किया। कमेटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव मतदान के जरिये कराने का निर्णय लेते हुए कमेटी के संरक्षक गुरुचरण लाल शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। फिलहाल चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष मदन मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल की ओर से विगत तीन वर्षों का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसहमति से मंजूर किया गया। महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कमेटी की मौजूद कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके लिए कमेटी के संरक्षण गुरुचरण लाल शर्मा को सर्वसहमति से चुनाव अधिकारी की चुना गया।
विज्ञापन


राकेश अग्रवाल ने धर्मशाला में कमरे और बिस्तर का किराया अलग-अलग न होकर एकसाथ लेने का सुझाव दिया। इस के अलावा कमेटी ने निर्धन परिवार की कन्या के विवाह के लिए धर्मशाला की नीचे की मंजिल कमेटी के पांच सदस्यों की संस्तुति पर पचास प्रतिशत छूट पर देने का निर्णय लिया। महामंत्री ने बताया कि वर्ष 2015 से 2018 तक कमेटी में तीन नए आजीवन व दो वारिसान सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जगत सिंह रावत, जयश्याम अग्रवाल, राकेश गर्ग, दीनदयाल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, रोहितश अग्रवाल, संतोष मित्तल, बीना अग्रवाल, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, रमेश टंडन, मनोज महरोत्रा, रमेश सिंघल, दीपक शारदा, सुभाष शारदा, प्रदीप शारदा, जगदीश राय, अुनराग, संजीव, अतुल शारदा, प्रमोद, विनोद, अशोक, दीपक छतवाल आदि मौजूद थे।

आजीवन सदस्य राकेश ने लगाए आरोप
टनकपुर। पंचमुखी महादेव धर्मशाला कमेटी के आजीवन सदस्य राकेश अग्रवाल ने मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय व कमेटी संविधान के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कमेटी को भंग कर रिसीवर नियुक्त किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कमेटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी रिसीवर की देखरेख में कराए जाने की मांग उठाई है।


आजीवन सदस्य राकेश का कहना है कि साधारण सभा की बैठक में मौजूदा कमेटी द्वारा फर्जी सदस्य बनाए जाने, कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर के बगैर कमेटी कोष से लेन-देन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बैठक में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने दानदाताओं को कमेटी का सदस्य बनाया गया है और कितनों को नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा कमेटी द्वारा चुनाव में निष्पक्षता बरते जानेे पर संदेश जताते हुए प्रशासन से कमेटी भंगत कर रिसीवर नियुक्त करने और रिसीवर की देखरेख में ही चुनाव कराने के साथ ही कमेटी की मतदाता सूची की निष्पक्षता से जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed