फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक तरफ पानी ही पानी दूसरी तरफ पानी को लेकर हाहाकार

एक तरफ पानी ही पानी दूसरी तरफ पानी को लेकर हाहाकार

Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ पानी ही पानी दूसरी तरफ पानी को लेकर हाहाकार

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट शहर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में इन दिनों बरसात में भी जल संकट गहराया हुआ। इस गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना से काफी कम पानी आ रहा है। लोगों को गांव के पेयजल स्रोत से पानी लाना पड़ता है।


ग्रामीणों ने जल संस्थान पर पेयजल योजना में आई खामी को दूर करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर योजना को ठीक कर पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। भवानी दत्त, सुनील राय, महेश राय, सचिन राय, कमल राय, नवल राय, नीमा जोशी, गीता देवी, संजय राय, बल्देव, हरीश चंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है इन दिनों बरसात हो रही है। इसके बावजूद भी बनगांव पेयजल योजना से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान द्वारा आधे घंटे भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed