{"_id":"5b1ebd414f1c1b214d8b5d35","slug":"201528741185-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ चौकियों में सभी जरूरी उपकरणों को रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ चौकियों में सभी जरूरी उपकरणों को रखें
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों को मानसून से पूर्व बाढ़ चौकियों की स्थापना, जरूरी उपकरणों, कार्मिकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ आने की स्थिति में खाद्यान्न सामग्री का स्टाक करने के साथ बाढ़ के बीते दस सालों के आंकड़े एकत्र करने को भी कहा है।
एडीएम ने सोमवार को जिला सभागार में आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों में जरूरी बचाव के उपकरणों के साथ उसमें निपुण कार्मिकों की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर भी आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। एसडीएम टनकपुर अनिल चन्याल ने बताया कि बनबसा के पूर्णागिरि इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय गुदमी, पंचमुखी धर्मशाला, जीआईसी टनकपुर और उचौलीगोठ हाईस्कूल को राहत शिविर के लिए चिह्नित किया गया है। एडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के मोबाइल नंबर भी आपदा कंट्रोल रूम में अंकित करने के निर्देश दिए, जिससे आपदा के समय उनका समुचित उपयोग किया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि दूरस्थ की 121 दुकानों को तीन माह का तथा शेष दुकानों को दो माह का खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही दस दिन में पूर्ण कर ली जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, डीपीओ मनोज पांडेय, प्रभारी बाल विकास अधिकारी लक्ष्मी पंत, संख्याधिकारी एनबी बचखेती आदि अधिकारी मौजूद रहे।