फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करों

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करों

Wed, 02 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करों
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/बाराकोट। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने चंपावत जिले के सभी चारों खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। बीईओ के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। चंपावत में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशनाथ की अध्यक्षता, मंत्री अनिल कुमार के संचालन में हुई सभा में श्याम सिंह बोहरा, चंदन अधिकारी, वी पंत, अशोक तिवारी, निधि सक्सेना, आशा पांडेय, गंगा खाती, जय किशन कुमार, जितेंद्र कुमार, सुभाष वर्मा, सुभाष राणा आदि ने शिक्षकों की वाजिब मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने एसीपी का लाभ, सातवें वेतनमान में विसंगति दूर करने, कोटीकरण निर्धारण की खामियों को दूर करने, एलटी शिक्षकों का मंडलीय कैडर समाप्त करने, एलटी चयन वेतनमान को 5400, प्रवक्ता वेतनमान 7600 रुपये करने, रमसा के तहत उच्चीकृत स्कूलों के शिक्षकों का नियमित वेतन आहरण सहित कई मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया।
विज्ञापन


लोहाघाट में ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता व संयुक्त मंत्री डीके जोशी के संचालन में ब्लॉक मंत्री दीपक भट्ट, नरेश चंद्र राय, श्रवण कुमार विद्यार्थी, गोविंद मेहता, जीवन राय, सतीश जोशी, डॉ. दिवाकर भट्ट आदि शामिल थे। बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष ओली की अध्यक्षता, मंत्री प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में जिला मंत्री जगदीश अधिकारी, राजेंद्र गड़कोटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दिवाकर हालदार, दीपक रावत आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय की अध्यक्षता, ब्लॉक मंत्री दीपक भट्ट के संचालन में जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, रज्जन कफलटिया, राजकुमार पांडेय, ललित मोहन, मुन्नी धामी, संगीता सिंह, हेमा पचौली, प्रदीप जोशी आदि शिक्षकों ने धरना दिया। टनकपुर में रवि बगौटी, पल्लव जोशी, करम सिंह खाती, जोहार सिंह माहरा, कल्पना आर्या, प्रकाश जोशी, एलएम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed