फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन साल में दूसरी बार नियुक्ति पत्र पाएंगे 65 शिक्षक

तीन साल में दूसरी बार नियुक्ति पत्र पाएंगे 65 शिक्षक

Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
तीन साल में दूसरी बार नियुक्ति पत्र पाएंगे 65 शिक्षक

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में 65 शिक्षकों को तीन साल के भीतर दूसरी बार नियुक्ति पत्र जारी होगा। दूसरा नियुक्ति पत्र एक सप्ताह के भीतर जारी हो जाएगा। जबकि इससे पूर्व 2015 में शिक्षा मित्रों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया था।

डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुेकशन (डीएलएड) या बीटीसी कर चुके चंपावत जिले के 174 शिक्षा मित्रों को 2015 में औपबंधिक नियुक्ति दी गई थी। अदालत के आदेश के बाद शिक्षा मित्रों के लिए यह विशेष प्रावधान किए गए। चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने बताया कि इन शिक्षा मित्रों को उन्हीं स्कूलों में तैनाती दी जा रही है, जहां वे पहले से पढ़ा रहे थे। औपबंधिक नियुक्ति के अंतर्गत इन 174 शिक्षकों को अन्य अध्यापकों की तरह ग्रेड-पे तो दिया गया, लेकिन उन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि और वरिष्ठता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


2015 में औपबंधिक नियुक्ति के बाद 174 शिक्षकों में से 65 ने शिक्षण पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास की। और टीईटी पास कर चुके इन शिक्षकों को अब फिर से नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र जारी होने से इन 65 शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। अलबत्ता इन शिक्षकों की वरिष्ठता क्रम को लेकर फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल मार्च तक टीईटी पास करना जरूरी
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षण परिषद (एनसीटीई) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी पास होना जरूरी होगा। इसके लिए 31 मार्च 2019 की समय सीमा दी गई है। जो शिक्षक टीईटी पास नहीं होंगे, उन्हें इस अवधि तक टीईटी अर्ह करना अनिवार्य होगा।


तीन श्रेणियों में हैं शिक्षा मित्र
चंपावत जिले के 256 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र तैनात हैं। मगर इन शिक्षकों की तीन श्रेणी हो गई है। इनमें से टीईटी पास कर चुके 65 को एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे। 2015 से पूर्व डीएलएड या बीटीसी कर चुके 109 शिक्षा मित्रों को 2015 में औपबंधिक नियुक्ति दी गई। लेकिन ये शिक्षक अभी टीईटी पास नहीं है।82 शिक्षा मित्रों ने एक वर्ष पूर्व डीएलएड किया। लेकिन ये शिक्षक अभी शिक्षा मित्र के रूप में ही अध्यापन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed