फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जल संस्थान को सौंपी जाए तालमे एकल पेयजल योजना

जल संस्थान को सौंपी जाए तालमे एकल पेयजल योजना

Mon, 20 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान को सौंपी जाए तालमे एकल पेयजल योजना

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मौराड़ी ग्राम पंचायत की तालमे एकल पेयजल योजना का रखरखाव जल संस्थान को सौंपे जाने की मांग दिनों दिन जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल योजना का हस्तांतरण जल संस्थान को किए जाने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के पांच तोकों में रहने वाले 60 परिवारों के लिए वर्ष 2001 में जल निगम की ओर से पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। योजना बनने के बाद इसका रखरखाव ग्राम पंचायत की ओर से किया जा रहा था। लेकिन बीते दो साल से योजना के पाइप जगह-जगह से लीक होने, स्रोत में मलबा भरने और अवैध संयोजनों के कारण योजना लावारिस हाल में है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें गधेरों का दूषित पानी प्रयोग में लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुरलीधर जोशी और दुर्गादत्त के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे भवानी दत्त, महेशानंद जोशी, मोहन चंद्र, हीरा देवी, हेमा देवी, हरीश चंद्र भट्ट, खिलानंद जोशी, त्रिलोमणी, गिरधारी दत्त, भवानी देवी, खिमुली देवी आदि ने पेयजल योजना को जल संस्थान के अधीन कर उसकी मरम्मत कराए जाने, चौकीदार नियुक्त करने की मांग उठाई। उनका कहना है ग्रामीण पेयजल बिलों के भुगतान को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed