फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां भगवती ने मधु और कैटभ राक्षसों का संहार किया

मां भगवती ने मधु और कैटभ राक्षसों का संहार किया

Sun, 29 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मां भगवती ने मधु और कैटभ राक्षसों का संहार किया
मां भगवती ने मधु और कैटभ राक्षसों का संहार किया
विज्ञापन

चंपावत। उत्तर मुखी गंडकी नदी के किनारे धर्मशिला में श्रीमददेवी भागवत कथा जारी है। कथा के चौथे दिन मां भगवती द्वारा मधु और कैटभ राक्षसों के संहार के प्रसंग का वर्णन किया। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


कथा वाचक व्यास गौरव पांडेय ने कहा कि जब भगवान विष्णु योग निद्रा में थे। इसी दौरान उनके कर्ण मैल से मधु और कैटभ नामक दो राक्षसों की उत्पत्ति हुई। दोनों ही राक्षसों ने पृथ्वी लोक में उत्पात मचाया। ये राक्षस ऋषि मुनियों के साथ ही देवताओं को सताने लगे। परेशान देवगण ब्रह्मा जी की शरण में पहुंचे। भगवान ब्रह्मा दोनों राक्षसों के संहार के लिए योगनिद्रा में लीन भगवान विष्णु की के पास गए। लेकिन भगवान विष्णु नींद से नहीं जागे। तब ब्रह्मा समेत सभी देवी देवताओं ने मां भगवती की तपस्या की। इसके बाद मां भगवती ने अवतरित होकर मधु और कैटभ का संहार किया। धर्मशिला के महंत बाबा इंद्रायण दास के नेतृत्व में चल रही भागवत कथा में पंडित हरीश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed