{"_id":"59f4c0364f1c1b68678b82f9","slug":"201509212214-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित, आशीष और अनिल गणित दक्षता में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित, आशीष और अनिल गणित दक्षता में रहे अव्वल
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ब्लाक स्तरीय भाषा-गणित बाल महोत्सव में हुई
का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई गणित दक्षता परीक्षा में सुमित बोहरा ने बाजी मारी।
महोत्सव का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट और ब्लाक समन्वयक देवी दत्त जोशी ने किया। बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना और स्वागत गीत समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर हुई गणित दक्षता परीक्षा में सुमित बोहरा, आशीष तथा अनिल पांडेय पहले तीन स्थानों में रहे। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिका बोहरा, आशीष तथा रमेश चंद्र, कविता वाचन प्रतियोगिता में सुमित बोहरा, शिवानी महर तथा खुशी बोहरा पहले तीन स्थान में रहे।
श्रुतिलेख प्रतियोगिता में मेहविश, नंदिनी महर और अनीता तथा अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में खुशी भट्ट, हिमांशी और विनय ने बाजी मारी। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सत्यनारायण ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजन में रुद्र सिंह बोहरा, देवीदत्त, बद्रीदत्त जोशी, कैलाश पांडेय, कवींद्र तड़ागी, कीर्ति गहतोड़ी, रश्मि उपाध्याय आदि ने सहयोग दिया।