फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग में प्रशासन करेगा टैक्सी वाहनों का संचालन

ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग में प्रशासन करेगा टैक्सी वाहनों का संचालन

Fri, 15 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग में प्रशासन करेगा टैक्सी वाहनों का संचालन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद के चलते शारदीय नवरात्रों में ठुलीगाड़-भैरव मार्ग पर टैक्सी जीपों का संचालन प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। इस मार्ग पर प्रशासन सीमित टैक्सी जीपों का ही संचालन करेगा।

चुनाव को लेकर टैक्सी यूनियन में गुटबाजी के मद्देनजर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक चुनाव में रोक लगाई है। वहीं, बाबा भैरों मंदिर ब्रह्मदेव टैक्सी यूनियन के गठन से भी विवाद बढ़ा है। विवाद के चलते इस बार शारदीय नवरात्रों में ठुलीगाड़-भैरव मार्ग पर टैक्सी वाहनों का संचालन भी खुद प्रशासन करेगा। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि यूनियन में विवाद से संचालन व्यवस्था में व्यवधान की आशंका को देेखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ठुलीगाड़ बैरियर से भैरव मंदिर के बीच सीमित टैक्सियों का संचालन किया जाएगा, ताकि भीड़ के कारण दुर्घटना के खतरे को रोका जा सके और पैदल आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को टैक्सी वाहनों के क्रमवार संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



घोड़ों, खच्चरों से सामान ढुलान पर लगाई रोक
लोक निर्माण विभाग की सिफारिश पर प्रशासन ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों से सामान ढुलान पर प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करते पकड़ने जाने पर घोड़ा एवं खच्चर स्वामी से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। आदेश का पालन सुनिश्चित करने को लोनिवि, पुलिस और जिला पंचायत विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग पर टाइल्स लगाने के बाद लोनिवि ने मार्ग को क्षतिग्रस्त होने से रोकने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। लोनिवि की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने घोड़ों और खच्चरों से सामान ढुलान पर तत्काल प्रभाव से रोक के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed