फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   2 people, including CDO and DFO, found corona infected

सीडीओ और डीएफओ सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
2 people, including CDO and DFO, found corona infected
बनबसा में जगबूड़ा पुल के निकट चल रही कोरोना जांच। - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। जिले में सोमवार को सीडीओ, डीएफओ सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले लोगों को आईसोलेट कर लिया है। सीडीओ और डीएफओ के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों के संपर्क में आए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल ने बताया कि चंपावत जिले में सोमवार को 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 408 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। लोहाघाट क्षेत्र में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग सहमे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोग मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं। लोहाघाट क्षेत्र में वर्तमान में 17 कोरोना के एक्टिव केस हैं। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से दो आरटीपीसीआर टेस्ट और दो एंटीजन में पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ.मंजीत ने बताया कि 64 आरटीपीसीआर और 22 एंटीजन टेस्ट लिए गए हैं। प्रतिदिन 50 से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट लिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

गुजरात से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में जगबूड़ा पुल के पास की जांच चौकी पर कोरोना जांच जारी है। नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि सोमवार को सेना छावनी परिसर में निवास करने वाले तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें चौदह दिनों के लिए घर पर एकांतवास पर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गुजरात से बस में बनबसा पहुंचे एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। डॉ. उमर ने बताया कि सोमवार को बनबसा में कोरोना जांच को 30 सैंपल लिए गए, 15 एंटीनज टेस्ट हुए। उधर एनएचपीसी अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक आयु के 160 लोगों को टीका लगाई गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed