{"_id":"5c646240bdec223604735551","slug":"191550082624-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र अक्षय, नीरज और भुवन ने बढ़ाया जिले का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र अक्षय, नीरज और भुवन ने बढ़ाया जिले का गौरव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में सफल जिले के तीन छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड परीक्षा के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। तीनों मेधावी छात्र राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने देहरादून से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
11-12 फरवरी को राइंका पटेल नगर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के छात्र भुवन सिंह सामंत पुत्र बहादुर सिंह सामंत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अक्षय पांडेय पुत्र शंकर दत्त पांडेय और राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत के छात्र नीरज सिंह पुत्र सुंदर राम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तीनों मेधावी छात्रों का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा के लिए चयन हुआ है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तीनों छात्र राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड परीक्षा में शामिल होने देहरादून से ही दिल्ली को रवाना हो गए हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपीन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, जिपं सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, राउमावि छीनीगोठ के प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा, शिक्षक त्रिलोचन जोशी आदि ने खुशी जताई।