{"_id":"5c30e76cbdec2256b9144e71","slug":"191546708844-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट ट्रामा सेंटर के लिए 33 पदों की स्वीकृति पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट ट्रामा सेंटर के लिए 33 पदों की स्वीकृति पर खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में बने ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए शासन द्वारा सर्जन, आर्थोपैडिक सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट समेत 33 पद स्वीकृत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और रुमझुमा संस्था ने ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए 33 पद स्वीकृत किए जाने पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी।
शनिवार को विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि शासन द्वारा ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए 33 पद सृजित कर दिए हैं। कहा कि ट्रामा सेंटर चालू होने से दुर्घटनाओं में घायल लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी की अध्यक्षता व जिला महामंत्री नवीन बोहरा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रामा सेंटर संचालन के लिए पद स्वीकृत किए जाने खुशी जताई गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, कैलाश पांडेय, एलएम जोशी, नरेंद्र मेहता, बलवंत फर्त्याल, आशीष साह, प्रकाश राय, नारायण बिष्ट, चंद्रशेखर उप्रेती, नरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे। इधर रुमझुमा संस्था में प्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जीवन मेहता, जीवन राम, भूपेश राय, दीपक जोशी, विमल कलौनी, जगदीश साह, महेश राय, प्रकाश मेहता, तेज सिंह, वीरेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन