{"_id":"5bfd75d3bdec224144743442","slug":"191543337427-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की मांग को मुखर हुए ग्रामीण, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की मांग को मुखर हुए ग्रामीण, प्रदर्शन किया
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ क्षेत्र में नलकूप लगाने की मांग को लेकर श्री हरेश्वर महादेव संघर्ष समिति के बैनरतले लोगों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंपकर दिगालीचौड में पुलहिंडोला की तर्ज पर नलकूप लगाने की मांग की।
दिगालीचौड़ में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश खोलिया की अध्यक्षता और संयोजक अमर सिंह कोटियाल के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में 250 से अधिक परिवार रहते हैं, मगर उनके पीने के पानी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। लोग हैंडपंपों, गाड़-गधेरों, नौलों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जल निगम द्वारा नवाड़ और फील्ड के पास दो बार सर्वे की जा चुकी है, जिसमें पर्याप्त पानी भी पाया गया। लेकिन नलकूप लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। बैठक में मान सिंह बोरा, गोविंद बोरा, लाल सिंह अधिकारी, उमेद सिंह, शिवराज सिंह, मोनू बिष्ट, चंदन वर्मा, संजय सिंह, नंदू पांडेय, कृष्ण राम आदि मौजूद थे।