फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीडीओ के बयान से पूर्व राज्यसभा सांसद माहरा नाराज

सीडीओ के बयान से पूर्व राज्यसभा सांसद माहरा नाराज

Tue, 31 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ के बयान से पूर्व राज्यसभा सांसद माहरा नाराज
लोहाघाट (चंपावत)। सांसद निधि से होने वाले कार्य के बजट पर रोक से खफा पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र माहरा ने मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट के खिलाफ दस करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने का एलान किया है। सीडीओ ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया और इस वजह से सांसद निधि के संबंधित काम रोके गए हैं। अब सीडीओ का कहना है कि अभिलेख मिल गए हैं और सशर्त बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


माहरा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि उन्होंने चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को ज्ञान-विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए 22 स्कूलों में 1.48 करोेड़ रुपये की लागत से कार्य स्वीकृत कराए थे। उन्होंने नोडल अधिकारी पिथौरागढ़ और चंपावत जिलाधिकारी से अनुशंसा की थी।
विज्ञापन


यह कार्य भारत सरकार के उपक्रम भारत दूरसंचार सलाहकार लिमिटेड (टीसीआईएल) को सौंपा गया था। नियमानुसार अधिकारी सांसद निधि की कसौटी पर खरे उतरने के बाद ही प्रस्तावित कार्य को स्वीकृत करते हैं। यह कार्य स्वीकृत कर दिया गया था। माहरा ने कहा कि सीडीओ ने वास्तविक तथ्यों की पड़ताल किए बगैर उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। वह सीडीओ के खिलाफ सक्षम न्यायालय में 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर करने का फैसला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये काम होने हैं निधि से
1.48 लाख रुपये लागत की सांसद निधि से चंपावत जिले के 22 स्कूलाें मेें टीसीआईएल कंपनी को काम करना था। स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशाला, शौचालय और सौर ऊर्जा से चलने वाले उपक्रम लगाए जाएंगे।

संबंधित संस्था ने उपलब्ध करा दिए हैं अभिलेख

- मैने किसी की मानहानि नहीं की है। केवल टीसीआईएल संस्था की ओर से अभिलेख उपलब्ध न कराने और नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाने के कारण धनराशि की निकासी पर रोक लगाई गई थी। 24 जुलाई को टीसीआईएल ने अभिलेख जमा करा दिए गए हैं। अब टीसीआईएल को जिला प्रशासन के साथ अनुबंध करने और टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाने की शर्त पर बजट अवमुक्त किया जाएगा। -एसएस बिष्ट, सीडीओ चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed