{"_id":"5b58b5e44f1c1b4f748b6c17","slug":"191532540388-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच रिपोर्ट:अतिक्रमण नहीं, नाप जमीन में बन रहा है भाजपा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच रिपोर्ट:अतिक्रमण नहीं, नाप जमीन में बन रहा है भाजपा कार्यालय
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के छतार में बन रहे जिला पार्टी कार्यालय के निर्माण मेें एनजीटी के नियमों की साफ अनदेखी की गई। नदी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर कार्यालय बनाया जा रहा है और कार्यालय भवन का नक्शा तक पास नहीं कराया गया। भाजपा के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि अतिक्रमण मामले में पार्टी को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच में पाया गया कि भवन नाप जमीन पर बन रहा है।
संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्येक संगठन जिले के लिए पार्टी कार्यालय प्रदेश में बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का भी दावा है कि जल्द ही भाजपा का हर जिले में अपना कार्यालय भी होगा। यह दावा छतार में फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। अतिक्रमण कर कार्यालय बनाने के आरोप के बाद हुई जांच में भवन एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर बनाए जाने की पुष्टि हुई है। भावन गंडकी नदी से करीब 50 मीटर दूरी पर बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही इस भवन का नक्शा भी पास नहीं कराया गया है। 2 नाली 11 मुट्ठी भूमि पर बनाये जा रहे भाजपा कार्यालय की जांच रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) सीमा विश्वकर्मा ने डीएम को सौंप दी है। तत्कालीन डीएम डॉ. अहमद इकबाल के चार जुलाई के आदेश के बाद ये जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसडीएम विश्वकर्मा ने बताया कि दो नाली से अधिक जमीन में बनने वाले भवन के मानचित्र को विकास प्राधिकरण हल्द्वानी से पास कराना जरूरी है। अभी यह अनुमति नहीं ली गई है। चार जुलाई के बाद से कार्यालय भवन निर्माण का काम भी रोकने के आदेश दिए गए हैं।