{"_id":"5ae9f5bc4f1c1b58098b77d7","slug":"191525282236-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्दा काम के लिए दो किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्दा काम के लिए दो किसानों को प्रशस्ति पत्र दिए
Updated Wed, 02 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगराड़ा/लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पाटी विकासखंड के चल्थियां में ग्रामीणों की गोष्ठी में खेती से लाभ कमाने के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने को प्रेरित किया गया। इस दौरान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो किसान हीराबल्लभ जोशी और भगवान सिंह कुंवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 55 मृदा स्वास्थ्य कार्ड और 20 उद्यान कार्ड वितरित किए गए।
बुधवार को ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में उद्यान सचल दल प्रभारी दरबान सिंह ढेक और सहायक कृषि अधिकारी पारस शर्मा, पंचायतीराज विभाग के दीपक जोशी, लक्ष्मण सिंह भंडारी आदि ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को नियमित अंतराल में खेतों की मिट्टी की जांच कराकर जरूरत के हिसाब से रसायनों का छिड़काव करने की नसीहत दी गई। किसानों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की। गोष्ठी में भगवान सिंह, हरीश राम, जीवन सिंह, मदन राम, नारायण दत्त जोशी, बाला दत्त, हीराबल्लभ, प्रकाश राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।