{"_id":"5adf64204f1c1b9c098b6457","slug":"191524589600-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप बी के पहले मैच में टनकपुर ने बनबसा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप बी के पहले मैच में टनकपुर ने बनबसा को हराया
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंटरसिटी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्रुप बी का पहला मैच टनकपुर और बनबसा के बीच हुआ, इसमें टनकपुर ने बनबसा को हराया। मैच का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में हुए मैच में बनबसा ने 25 ओवरों में 113 रन बनाए। टनकपुर के गेेंदबाज अंशुल ने तीन एवं विशाल, किशोर और शिव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में टनकपुर की टीम ने 14 ओवरों में दो विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। कुलदीप ने सर्वाधिक 30, श्याम जोशी ने 25 रन बनाए। बनबसा के गेंदबाज संजू, करण ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। मैच के निर्णायक उमेश एवं अनिल जोशी थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत की देखरेख में हुए मैच के आयोजन में एसोसिएशन के सचिव हरि सिंह महर, क्रिकेट कोच दीपक सेठी, अशोक गहतोड़ी, अशोक कुमार आदि ने सहयोग दिया। एसोसिएशन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के ग्रुप एक का मैच चंपावत और लोहाघाट टीम के बीच शुक्रवार को चंपावत के मैदान में खेला जाएगा।