{"_id":"5ade12984f1c1b3c0a8b6248","slug":"191524503192-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श विद्यालय के बावजूद समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श विद्यालय के बावजूद समस्याओं का अंबार
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। जीआईसी पाटी को आदर्श विद्यालय का दर्जा मिले दो साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन स्कूल में अभी भी प्रवक्ताओं की भारी कमी है। फरवरी 2016 में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आने के बाद यहां बच्चों के भविष्य को आदर्श बनाने के पर्याप्त शिक्षक नहीं है। 380 की छात्र संख्या वाले इस इंटर कालेज में एलटी शिक्षक का एक और प्रवक्ताओं के छह पद लंबे समय से रिक्त हैं।
शिक्षकों की कमी के चलते पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। कालेज प्रशासन के अनुसार यहां प्रवक्ताओं के नौ पद स्वीकृत हैं। इनमें से गणित, हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद खाली है। जबकि वर्तमान में इस कालेज में 12 वीं में 30 छात्र पढ़ रहे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते कई छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है।
शिक्षकों की कमी के अलावा इस स्कूल में सुरक्षा दीवार नहीं बनी है। इसके चलते मवेशी स्कूल में घुस जाते हैं। इस संदर्भ में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत का कहना है कि पाटी जीआईसी में प्रवक्ताओं की कमी का मामला उनके संज्ञान में है। स्कूल को जून माह तक ट्रांसफर एक्ट के अंतर्गत प्रवक्ता मिलेंगे। तब कालेज में प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी जाएगी।