{"_id":"5adcc5c54f1c1b5c098b5edf","slug":"191524417989-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना के तहत 24 कनेक्शन दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना के तहत 24 कनेक्शन दिए
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने शिविर लगाकर सौभाग्य (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) के अंतर्गत बिजली कनेक्शन देने का अभियान शुरू किया है।
चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मौनकांडा गांव में लगाए शिविर में 24 परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि आठ अन्य परिवारों के कागज अपूर्ण होने की वजह से कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। इन लोगों को कागजात पूर्ण करने के बाद कनेक्शन दिए जाएंगे। इसी के साथ मौनकांडा गांव में सभी लोग बिजली सुविधा से जुड़ जाएंगे।
विभाग अब 25 अप्रैल को चंपावत विकासखंड के फागपुर गांव में शिविर लगाकर सौभाग्य योजना के तहत 78 कनेक्शन देगा। यहां कुल 750 परिवारों में से 678 परिवारों के पास बिजली के कनेक्शन हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली विहीन हर घर को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत 31 मार्च 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अभी 450 तोक गैर विद्युतीकृत हैं। इन्हें विद्युतीकृत किए जाने के लिए निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
बिजली बगैर हैं तीन तोक
चंपावत विकासखंड के कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के तीन तोक जोड़का, क्विया चौड़ाखोला और बघेला दुकानखोला में अभी तक बिजली नहीं है। ग्रामीण रेवाधर भट्ट का कहना है कि ग्राम पंचायत में बिजली होने के बावजूद यहां के 31 परिवार अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इन तोकों में उजाला पहुंचाने की मांग की है। इधर बिजली विभाग का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में इन तोकों को बिजली से जोड़े जाने का प्रस्ताव है।