{"_id":"5a7c8d2f4f1c1baa1b8b652d","slug":"191518112047-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस दिनों से नहीं उठा घायल हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस दिनों से नहीं उठा घायल हाथी
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चौबीस दिनों से जंगल में पड़े घायल हाथी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। वन कर्मी घायल हाथी की सेवा में जंगल में डेरा जमाए हुए हैं।
16 जनवरी को बनबसा के पश्चिमीछोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में ग्रामीणों ने एक हाथी को घायलावस्था में देखकर वन विभाग को सूचित किया था। पता चला कि आपसी संघर्ष में हाथी घायल हुआ है।
4 फरवरी को आए वन संरक्षक डॉ. मधुकर पराग धकाते ने हाथी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। रामनगर कार्बेट नेशनल पार्क के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा ने हाथी का इलाज किया, लेकिन हाथी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है। वन दरोगा ओमप्रकाश गंगवार ने बताया कि हाथी का खाना भी कम हो गया है। एक पशु चिकित्सक ने बताया कि हाथी के गिरने के बाद उसका फेफड़ा दब जाता है, जिससे उसकी सेहत में सुधार होना नामुमकिन होता है। बताया कि पहले दिन ही हाथी को क्रेन से उठाकर बैठा दिया होता तो उसके स्वास्थ्य में सुधार संभव था।