{"_id":"5a7c8d2b4f1c1b387b8b5506","slug":"191518112043-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से अंधेरे में हैं बाराकोट के तीन गांव, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से अंधेरे में हैं बाराकोट के तीन गांव, प्रदर्शन किया
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बाराकोट विकासखंड के झिरकुनी, टांडी और टाक गांव में पिछले सात दिन से अंधेरे में डूबे हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें मोबाइल चार्ज कराने के लिए 11 किमी दूर लोहाघाट या गल्लागांव आना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से विद्यार्थी पठन पाठन नहीं कर पा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने झिरकुनी ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। खराब ट्रांसफार्मर को ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ग्रामीण गांववजय जोशी, ग्राम प्रधान दीपा जोशी, नवीन जोशी आदि का कहना है कि झिरकुनी में 30, टांडी में छह और टाक में करीब पांच परिवार रहते हैं। एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कई गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। विद्युत व्यवस्था ठप होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विजय जोशी, दीपा जोशी, नवीन जोशी, गणेश जोशी, जगदीश जोशी, सुरेश जोशी, मोहन जोशी आदि शामिल थे। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन