{"_id":"5a0882eb4f1c1bd1538bc8bb","slug":"191510507243-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल की मदद को आगे आए नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल की मदद को आगे आए नागरिक
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जुलाई में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज के लिए पाटन-पाटनी क्षेत्र के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। लोगों ने 22901 रुपये एकत्र कर पीड़ित परिवार को सौंपे।
जुलाई में पैतृक गांव बकरियाजूला जा रहे प्रेमनगर निवासी भवान सिंह बिष्ट वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से इलाज कराने में समर्थ नहीं है। दुर्घटना के कारण वह कमर से नीचे हिलने-डुलने लायक नहीं रहा। एक दिव्यांग भाई, बूढ़ी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भवान के कंधों पर है। जमा की गई पूरी पूंजी इलाज में खर्च हो गई है, मगर स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने सीएम राहत कोष से भी मदद से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई सहायता नहीं मिल सकी है। घायल की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पाटन-पाटनी के ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, फार्मेसिस्ट सुरेश जोशी, हरीश अधिकारी, विवेक वर्मा, अशोक खर्कवाल, मोहन पाटनी, ऋषिराज खर्कवाल, कैलाश अधिकारी, दीपक भट्ट, गणेश मेहता आदि ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए 22901 रुपये की रकम परिजनों को सौंपी। नागरिकों ने भवान को सहायता देने के लिए उनके एसबीआई के खाते 335649975321 पर आर्थिक मदद डालने की अपील की है।