फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अभय, अमित और आर्नल्ड व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में अव्वल

अभय, अमित और आर्नल्ड व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में अव्वल

Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अभय, अमित और आर्नल्ड व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में अव्वल

विज्ञापन
चंपावत। राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के सहयोग से स्थानीय माउंट कार्मल स्कूल में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी से प्रदर्शन किया। महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय के व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में विवेकानंद विद्या मंदिर के अभय कश्यप ने बाजी मारी।

महोत्सव का शुभारंभ डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने किया। इस मौके पर एसपी आरसी राजगुरू, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, फादर एबिन और जिला संयोजक उमेद सिंह बिष्ट मौजूद थे। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी विषय में व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में विवेकानंद विद्या मंदिर के अभय कश्यप पहले, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के अमित गोलिया दूसरे और माउंट कार्म के आर्नल्ड तीसरे स्थान में रहे।
विज्ञापन


टीम प्रोजेक्ट में खर्ककार्की के ललित सेठी और पंकज सिंह प्रथम, विद्या मंदिर टनकपुर के अनिल कश्यप और सुनील बिष्ट द्वितीय, माउंट कार्मल की अदिति और महिमा तृतीय रहे। स्वास्थ्य तथा स्वस्थ्य रहना उप विषय पर ज्योति महर, निखिल भंडारी, प्रदीप कलखुड़िया, संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा में रोहित जोशी, प्रियांशु फर्त्याल, काजल जोशी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों के संरक्षण में विनोद सामंत, कमला कलखुड़िया, चंद्रशेखर भट्ट, परिवहन और संचार में अंकित कुमार, शिवानी जोशी, कार्तिकेय कलखुड़िया, डिजिटल और तकनीक समाधान में ऋषभ, पंकज पांडेय, दीपक बिनवाल, गणितीय प्रतिरुपण में महेश सिंह, किरन जोशी, भुवन सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी सिप्टी प्रथम, एंजिल्स अकादमी द्वितीय और माउंट कार्मल स्कूल तृतीय रहा। खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन ब्लाक समन्वयक नवीन पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed