{"_id":"59b422594f1c1be67f8b5707","slug":"191504977497-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सितंबर को आंदोलन करेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सितंबर को आंदोलन करेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अग्रिम निर्णय तक खाद्यान्न गोदामों से राशन नहीं उठाने का ऐलान किया है।
सस्ता गल्ला विक्रेता चंद्र मोहन जोशी की अध्यक्षता और सुमन मेहरा के संचालन में हुई बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि सरकार ने खाद्य आपूर्ति की नीति में पर्वतीय क्षेत्र के साथ अन्याय किया है। सरकार लगातार अंधेरे में रखकर गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीति के खिलाफ सस्ता गल्ला विक्रेताओं का शिष्टमंडल 11 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाले आंदोलन में हिस्सा लेगा। उन्होंने निर्णय लिया कि कोई भी सस्ता गल्ला विक्रेता अग्रिम निर्णय लेने से पूर्व गोदाम से खाद्यान्न नहीं उठाएगा। प्रकाश बोहरा को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर हरीश चंद्र पांडेय, नरेश पांडेय, इंद्रा सिंह, बसंत विश्वकर्मा, मोहन सिंह ढेक, बैज सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।