फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उतरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

उतरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

Wed, 09 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
उतरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की बनबसा शाखा के अध्यक्ष संजीव कुमार कश्यप ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। संघ के प्रदेश मंडल अध्यक्ष राम अवतार राजौर ने उनके स्थान पर ओमपाल वाल्मीकि को नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। नए अध्यक्ष राजौर ने नई कार्यकारणी का गठन कर सचिन वाल्मीकि को महामंत्री बनाया है।


बनबसा नगर पंचायत में स्वच्छता समितियों के तहत 26 पर्यावरण मित्र सफाई कार्य में लगे थे। लेकिन शासन ने ठेका प्रथा के तहत बनबसा नगर पंचायत में 15 पर्यावरण मित्रों की तैनाती को मंजूरी दी है। प्रशासन ने नगर पंचायत में स्वच्छता समितियों के 15 पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत में रखने के लिए आपसी सहमति बनाने को कहा। बताया गया है कि उक्त 26 में से 11 पर्यावरण मित्र एनएचपीसी में सफाई कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन एनएचपीसी में कार्य कर रहे कर्मियों ने बनबसा नगर पंचायत में अपने परिजनों को रखने पर जोर दिया। जिस पर सहमति नहीं बनने से संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार कश्यप ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके स्थान पर ओमपाल वाल्मीकि को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने संघ की नई कार्यकारणी का गठन कर सचिन वाल्मीकि को महामंत्री, धर्मवीर कश्यप को उपाध्यक्ष, सन्नी वाल्मीकि को उपसचिव, नरवीर वाल्मीकि को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल वाल्मीकि को संगठन मंत्री, अर्जुन वाल्मीकि को प्रचार मंत्री बना दिया है। कार्यकारणी में सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नई कमेटी पदाधिकारियों ने संघ के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed