फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पंचेश्वर बांध परियोजना: तीन तहसीलों की ग्राम पंचायतों में आज से होंगी खुली बैठकें

पंचेश्वर बांध परियोजना: तीन तहसीलों की ग्राम पंचायतों में आज से होंगी खुली बैठकें

Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध परियोजना: तीन तहसीलों की ग्राम पंचायतों में आज से होंगी खुली बैठकें

विज्ञापन
चंपावत।
पंचेश्वर बांध परियोजना में जिले की प्रभावित होने वाली तीन तहसीलों की ग्राम पंचायतों में तीन अगस्त से खुली बैठकें होंगी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि खुली बैठकों का रोस्टर तय करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खुली बैठकों में प्रभावित वनाधिकार अधिनियम, प्रभावित वन पंचायत भूमि, ग्राम पंचायत के भूमिधरों की प्रभावित भूमि एवं अन्य बिंदुओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रभावित होने वाले लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे। जिन्हें नौ अगस्त को बाराकोट विकासखंड सभागार में आयोजित जन सुनवाई में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाटी ब्लॉक के सिमलखेत और चिलनियां की खुली बैठकें पांच अगस्त को सिमलखेत बारातघर में, बाराकोट ब्लॉक की छंदा की तीन अगस्त को बेट्टा में, सलान, नेत्र, गायकाजूला की चार अगस्त को सलान में रैघाड़ी की चार अगस्त को चूलागांव में, बौतड़ी के सिंगदा और रैघांव में पांच अगस्त को खुली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छह अगस्त को कोठेरा में खुली बैठक होगी। लोहाघाट ब्लॉक की डुंगरालेटी, मल्लाखाईकोट की बैठक तीन अगस्त को, बगौटी की पांच को, निडिल की छह को, बसकुनी की आठ अगस्त को खुली बैठक होगी। इसके अलावा चंपावत ब्लॉक की पोलप की खुली बैठक पांच अगस्त और बचकोट की खुली बैठक छह अगस्त को होगी। एडीएम ने बताया कि जो भी व्यक्ति नौ अगस्त को होने वाली जन सुनवाई में शामिल नहीं हो सकते हैं, वह लिखित में अपनी आपत्ति अथवा सहमति तहसील, ब्लॉक और जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने खुली बैठक की कार्रवाई की ग्राम प्रधान द्वारा रिपोर्ट सत्यापित करने के बाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed