{"_id":"5972406e4f1c1b2e188b48ab","slug":"191500659822-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल सरकार का पुतला फूंका
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। हिमाचल प्रदेश में हुई नाबालिग बालिका की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की घटना और हत्यारोपियों को बचाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हिमाचल सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हिमाचल सरकार पर हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। परिषद ने इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उच्च स्तरीय जांच व दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की। मामले में लापरवाही बरतने पर हिमाचल की राज्य सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने का ऐलान किया। विद्यार्थी परिषद के सह जिला संयोजक व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, तहसील संयोजक विजय कुमार और पूजा खाती के नेतृत्व में पुतला दहन करने और ज्ञापन देने वालों में हरीश जोशी, आदर्श भट्ट, किशोर भट्ट, हिमांशु नेगी, कमल किशोर, जमन सिंह बोहरा, पीयूष कुमार, शंकर जोशी, पूजा खाती, जानकी राणा, मनीषा, चंद्रा पांडेय आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने भी फूंका हिमाचल सरकार का पुतला
चंपावत। हिमाचल प्रदेश के कोटरबाई में आठ जुलाई को हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने भी महाविद्यालय में हिमाचल प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। छात्रनेता नाथ सिंह बोहरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुड़िया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं नारे लगाकर हिमांचल सरकार पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में एनएसयूआई जिला महासचिव अभिषेक गंगोला, नीरज रावत, पारस महर, बसंत जोशी, अर्जुन महर, दीपांशु चतुर्वेदी, नीरज महर, चंद्रशेखर फुलारा, रोहित सिंह महर, दीपक गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो 21 सीपीटी 05 पी