{"_id":"593adcef4f1c1b2c318b45b3","slug":"191497029871-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि से लापता संजीव की तलाश को उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि से लापता संजीव की तलाश को उच्च स्तरीय जांच की मांग
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजीव की तलाश के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग
टनकपुर (चंपावत)।
मां पूर्णागिरि धाम से लापता रुद्रपुर के किशोर की बरामदगी के लिए उसके परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। इस बाबत उन्होंने ऊधम सिंह नगर और चंपावत के जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
आदर्श नगर कालोनी रुद्रपुर निवासी संजीव कुमार (16) पुत्र धरमवीर सिंह गत 22 मई को परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। दर्शन कर लौटते वक्त वह रास्ते से अचानक लापता हो गया। जिसकी गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। लापता संजीव के मोबाइल फोन पुलिस को शहर के एक मोबाइल शॉप से बरामद हुआ है। जो एक चोर ने दुकान पर बेचा है। पुलिस 18 दिन बाद भी संजीव को नहीं खोज पाई है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि संजीव की खोज के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। बहरहाल मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस मोबाइल बेचने वाले युवक की तलाश में जुटी है। इधर लापता संजीव के भाई सुशील कुमार ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में संजीव की बरामदगी के लिए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन