{"_id":"599209c84f1c1b72398b47ab","slug":"19-lanslide-sensitive-zones","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के लिहाज से एनएच पर 19 जगह संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के लिहाज से एनएच पर 19 जगह संवेदनशील
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन के लिहाज से जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 जगहों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट की ओर से अमरूबैंड में एक, सिन्याड़ी, चल्थी और बेलखेत में दो-दो, धौन में पांच, बाराकोट और छीड़ा में दो-दो, सिंगदा में एक तथा घाट और मीनाबाजार में एक-एक जगह को संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया हैं।
इसके अलावा घाट से पनार तक राजमार्ग पर पांच स्थल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के अनुसार राजमार्ग के अलावा अन्य आंतरिक मोटर मार्गों पर भी 17 जगह भूस्खलन के हिसाब से चिन्हित किए गए हैं।
जिनमें चंपावत-मंच-तामली रोड पर मौनपोखरी में एक तथा हरम में सात , धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठासाहिब मार्ग के बिरगुल में चार, स्वांला-गुर्जिला-बिरगुल में एक , पुनाबे-सिप्टी मोटर मार्ग पर एक, ककराली गेट-ठुलीगाढ पर एक तथा रीठा-मीनार मार्ग पर दो स्थान चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार पंचेश्वर मार्ग पर एक, सिमलखेत पर एक, पनिया-रीठाखाल पर एक, किमतोली-रौसाल पर एक, छिलकाछीना-सिमलखेत मार्ग पर एक स्थान, धौन-सल्ली मार्ग पर तीन, डुंगराबोरा-कायल पर तीन और खटोली मल्ली मार्ग पर तीन स्थान शामिल हैं।
चंपावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन की प्रमुख घटनाएं
तिथि घटना स्थल मौतें/घायल एनएच बंद
3 जून 2003 नैनबोरी पुल के पास 0/0 5 दिन
17 जुलाई 2008 अमरूबैंड 19/15 3 दिन
26 जुलाई 2017 धौन 0/0 2 दिन
31 जुलाई 2017 धौन 0/1 0 दिन
सिमली तोक के नौ परिवारों का होना है विस्थापन
पाटी तहसील के मौनकांडा ग्राम पंचायत के सिमली तोक को भूस्खलन के चलते खतरनाक माना गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के मुताबिक इस तोक के 9 परिवारों के मकान भी खतरे की जद में है। इनके विस्थापन के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी विस्थापन नहीं हो सका है।
संवेदनशील स्थानों में तैनात रहेगी जेसीबी
जिले में भूस्खलन के नजरिए से चिन्हित संवेदनशील स्थानों में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अलावा जिला आपदा प्रबधंन की टीमें संवेदनशीन स्थानों में तैनात की गई हैं।
यातायात के लिए बंद हैं तीन मोटर मार्ग
रविवार की रात जिले के विभिन्न स्थानों में बारिश होने के कारण तीन मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। जिनमें पीएमजीएसवाई की खेतीखान से गोसनी, अमोड़ी से छतकोट और लोनिवि की बांकू से पासम सड़क बोल्डर और मलबा आने से बाधित हैं।