{"_id":"662167014a2f2a9e8f07f009","slug":"183-voters-questioned-in-election-control-room-champawat-news-c-229-1-shld1026-107455-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निर्वाचन कंट्रोल रूम में 183 मतदाताओं ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निर्वाचन कंट्रोल रूम में 183 मतदाताओं ने की पूछताछ
Fri, 19 Apr 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम में अब 183 मतदाता फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर चुके हैं। इनमें सभी पूछताछ का निवारण निर्वाचन कंट्रोल रूम के माध्यम से तुरंत किया गया। कंट्रोल रूम में फोन करने वाले अधिकांश लोगों ने एपिक नंबर, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी पूछी। निर्वाचन कंट्रोल रूम के अनुसार निर्वाचन कंट्रोल रूम में आई सभी 183 शिकायत और पूछताछ का निवारण किया गया। 344 मतदान केंद्रों के लिए 17 मतदान पार्टियां 17 अप्रैल और 327 मतदान पार्टियां 18 अप्रैल को पोलिंग बूथों के लिए रवाना की गईं। संवाद
विज्ञापन