{"_id":"5c815a68bdec221473373383","slug":"181551981160-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर के मोहनपुर में जल्द बनेगी पंपिंग योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर के मोहनपुर में जल्द बनेगी पंपिंग योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के टनकपुर पूर्णागिरि तहसील में स्थित मोहनपुर में भी जल्द पंपिंग योजना बनाई जाएगी। इसके लिए पेयजल निर्माण निगम चंपावत ने 4.09 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। मोहनपुर में पंपिंग योजना बनने के बाद टनकपुर क्षेत्र में पेयजल समस्याएं दूर हो जाएंगीं। मोहनपुर पंपिंग योजना बनाने के लिए टनकपुर के लोग कई बार मांग कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल निर्माण निगम ने इस्टीमेट तैयार कर देहरादून शासन को भेज दिया है।
शासन स्तर से पंपिंग योजना की स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। पंपिंग योजना बनने के बाद टनकपुर क्षेत्र की लगभग 9300 की जनसंख्या लाभान्वित होगी। मोहनपुर पंपिंग योजना में ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक, 24 किमी पेयजल लाइन, 450 केएल का ओवरहैड टैंक बनाया जाएगा। पंपिंग योजना बनने के बाद लोगों के घर-घर में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। बीके जोशी, ईई, जल निगम चंपावत ने बताया कि टनकपुर के मोहनपुर में बनने वाली पंपिंग योजना का 4.09 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही पंपिंग योजना तैयार की जाएगी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल्द बनेगें पेयजल टैंक और शौचालय
चंपावत। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल्द ही नए पेयजल टैंक और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग को विधायक निधि से 90 लाख की धनराशि मिल चुकी है। इसमें चंपावत, टनकपुर और बनबसा क्षेत्रों में काम किए जाएंगे। सिंचाई विभाग की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालय, पेयजल टैंक के अलावा सार्वजनिक स्थल, ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी-छोटी सड़कें और रास्तों का निर्माण किया जाएगा। विधायक निधि से मिली धनराशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मजूदरों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
सुरेश रावत, एई, सिंचाई विभाग चंपावत ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों मेें विभिन्न कार्य कराने के लिए विधायक निधि से 90 लाख की धनराशि मिल चुकी है। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रास्ते, छोटी सड़कें, पेयजल टैंक और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।