{"_id":"5c69a5c4bdec224e21135a2c","slug":"181550427588-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र सुयाल जिलाध्यक्ष और प्रबुद्ध शर्मा सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र सुयाल जिलाध्यक्ष और प्रबुद्ध शर्मा सचिव चुने गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का जिला अधिवेशन में समस्याओं पर चर्चा करने के साथ जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से विजेंद्र सुयाल को जिलाध्यक्ष और प्रबुद्ध शर्मा को सचिव चुना गया।
रविवार को एनेक्सी भवन लोहाघाट में जिलाध्यक्ष विजेंद्र सुयाल की अध्यक्षता और प्रबुद्ध शर्मा के संचालन में हुए अधिवेशन में अभियंताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संगठन ने समय से एसीआर न लिखे जाने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने समय से एसीआर न भेजने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।
मुख्य अतिथि प्रांतीय लेखा निरीक्षक उपेंद्र कुमार गोयल, प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं मुकुल सती, मंडल अध्यक्ष पंकज मेहता, उपाध्यक्ष नीलम उप्रेती, सचिव बीसी जोशी रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी के लिए विजेंद्र सुयाल को अध्यक्ष और प्रबुद्ध शर्मा को सचिव चुना गया। इसके अलावा चंपावत शाखा के लिए सुधीर कुमार को अध्यक्ष और प्रमोद खर्कवाल को सचिव, लोहाघाट शाखा के लिए नवीन पांडेय अध्यक्ष और दिवेश पांडेय सचिव बनाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर बीबी पांडेय, अरुण वर्मा, बीएस बोहरा, नवीन चंद्र, हरीश कुमार, गोपाल कालाकोटी, गिरीश लोहनी, राजेश जोशी, विशाल उप्रेती, सुधीर कुमार, अमित उप्रेती, लक्ष्मण कुमार, दीपक, अजय आर्य, बीआर आर्या, मनोज ओली आदि मौजूद रहे।