{"_id":"5c64624abdec22736e4ecb2e","slug":"181550082634-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में चला मतदाता हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में चला मतदाता हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मतदाता हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया। कार्यकर्ताओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया।
मंगलवार को एबीवीपी के जिला संयोजक विवेक पुजारी और प्रांत सह छात्रा प्रमुख प्रियंका गड़कोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए, बिना किसी दबाव, डर के अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
इसके लिए उन्होंने कॉलेज में कैंप लगाकर नए फार्म वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी करने का संकल्प दिलाकर योग्य प्रत्याशियों के चयन की बात कही। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बगौली, दीपक फर्त्याल, अंकुर मेहरा, राहुल जोशी, विनोद बगौली, रोबिन मेहता, नीरज सगटा, संजू बोहरा पलक चिलकोटी, हिना आदि मौजूद थे।