{"_id":"5c338f7fbdec2256f4368eeb","slug":"181546882943-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में चंपावत के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में चंपावत के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
जिला स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष और सोबोकान उत्तराखंड चीफ लक्ष्मण सिंह बिष्ट के दिशा निर्देशन, कराटे कोच दीपक अधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने टीम देहरादून गई।
टीम में शामिल ज्योति बिष्ट ने स्वर्ण, साक्षी बिष्ट, वत्सला जोशी, उन्नयन पांडेय, पवन ज्याला ने कांस्य पदक झटका। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि इस बार कराटे कोच दीपक अधिकारी को उत्तराखंड टीम का कोच भी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
बताया कि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। टीम की उपलब्धि पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, उत्तराखंड फुटबाल फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, ब्रजेश माहरा, रमेश मुरारी, दान सिंह करायत, अंकित पांडेय, कर्मवीर, चंद्रकिशोर पांडेय, यामिनी जोशी, बीबी पांडेय, पार्वती शर्मा, सुनिता सामंत आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।