फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिगालीचौड़ बहुउद्देश्यीय शिविर:29 समस्याओं का निदान हुआ

दिगालीचौड़ बहुउद्देश्यीय शिविर:29 समस्याओं का निदान हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दिगालीचौड़ बहुउद्देश्यीय शिविर:29 समस्याओं का निदान हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर में 29 लोगों ने बिजली, पानी, आधार कार्ड बनाने, सड़क संबंधी समस्याएं रखीं। शनिवार को जीआईसी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी के संचालन में हुए शिविर में मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने शिविर में आई ज्यादातर समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन


शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत छह लाभार्थियों को घरेलू गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से चार लोगों को सोलर पैनल दिए गए। दो दिव्यांगों सहित 15 लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमीट्रिक लिए गए। आयुष्मान योजना में 10 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। शिविर में बिजली और पानी के बिल भी जमा हुए। उद्यान, कृषि यंत्र और बीज वितरण किया गया। वृद्धावस्था, दिव्यांग, अनुसूचित जाति विवाह, कृत्रिम अंगों के 28 आवेदन प्राप्त हुए। 6 दिव्यांगों की कृत्रिम अंगों के लिए एल्मिको कंपनी ने नपत ली।
विज्ञापन


शिविर में एसडीएम आरसी गौमत, तहसीलदार नीलू चावला, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जीबी जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, डीएचओ एनके आर्या, जलागम के उप परियोजना निदेशक एमएस कुंवर, लोनिवि के ईई बीसी पंत, ऊर्जा निगम के राजेश मौर्या ने विभागीय जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed