{"_id":"5b37c3ea4f1c1b644d8b9735","slug":"181530381290-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी से नाराज राशनिंग वैलफेयर सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी से नाराज राशनिंग वैलफेयर सोसायटी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लंबे समय से मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाने पर नाराजगी जताई। राशन डीलरों ने मानदेय की मांग को लेकर जल्द ही एक शिष्टमंडल लेकर न्यायालय जाने का निर्णय लिया।
शनिवार को लोहाघाट में सोसायटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष राजीव मुरारी के संचालन में हुई बैठक में राशन डीलरों का कहना था कि वह हर हालात में सरकार को हमेशा सहयोग करते आ रहे हैं। इस बार भी आपदा को देखते हुए उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में तीन माह का राशन उठाकर वितरित किया है, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी मानदेय की जायज मांग को पूरा नहीं किया है। राशन डीलरों ने कहा कि अब रणनीति के तहत जल्द ही एक शिष्टमंडल मानदेय की मांग को लेकर उच्च न्यायालय की शरण लेगा। इस मौके पर चंद्रमोहन जोशी, हरीश तिवारी, सुरेश जोशी, रमेश ढेक, हरीश पांडेय, राजेंद्र फर्त्याल, केशव भट्ट, कृष्ण कुमार सिंह, ईश्वरी दत्त, मोहन सिंह, राजेंद्र फर्त्याल, दीपक सिंह, सरिता देवी आदि मौजूद थे।