{"_id":"5b1d64074f1c1b6a4d8b5cd1","slug":"181528652807-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउट होगी आबकारी विभाग की अनफिट जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउट होगी आबकारी विभाग की अनफिट जीप
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। हर साल 45 करोड़ रुपये का राजस्व देने वाला आबकारी विभाग अनफिट जीप अब आउट हो जाएगी। अब विभाग को नया वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह वाहन अगले तीन दिनों में यहां पहुंच जाएगा।
नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं थे। न नेपाल से लगे बनबसा स्थित आबकारी चेक पोस्ट में किसी अधिकारी की तैनाती हो सकी है और नहीं विभाग के पास दबिश देने के लिए ठीकठाक वाहन ही था। विभाग अभी तक खटारा हो चुकी पुरानी जीप से काम चला रहा था। जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह ने बताया कि विभाग के लिए नया वाहन स्वीकृत हो गया है। यह जीप बुधवार तक मिल जाएगी। उनका कहना है कि इससे विभागीय कार्यों के संचालन के साथ अवैध शराब पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
चंपावत में फिर हुई आबकारी अधिकारी की आमद
चंपावत जिले में दो सप्ताह पूर्व तक विभागीय कार्य संचालन का जिम्मा अकेले अधिकारी टनकपुर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल के पास था। स्टाफ की कमी के बावजूद शराब की दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया को पूरा किया गया। अलबत्ता अब चंपावत में आबकारी निरीक्षक के रूप में ऊधमसिंह नगर से स्थानांतरित होकर आए गौरव जोशी की तैनाती हुई। और साथ ही रिक्त पड़े जिला आबकारी अधिकारी के पद पर फिर से आरएल साह को भेजा गया है।