फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क की मांग को सड़क पर उतरीं महिलाएं

सड़क की मांग को सड़क पर उतरीं महिलाएं

Tue, 24 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग को सड़क पर उतरीं महिलाएं
चंपावत। सड़क की मांग को लेकर बड़ोली गांव की ढेरों महिलाओं ने पांच किमी पैदल चलकर चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मंगलवार को सड़क पर उतरी महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता जयदत्त के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कुल 32 किमी का सफर कर कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि धौन-बड़ोली मोटर मार्ग में मंजूरी के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान लालमणि का कहना है कि स्वांला न्याय पंचायत के बड़ोली, मझेड़ा सहित कई गांवों के लोगों के लिए सड़क की कमी विकास में बाधक बनी है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए पांच किमी से अधिक पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन


इस वजह से यहां खच्चर से होने वाले ढुलान में मोटी रकम खर्च होती है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू करने की मांग की है। वहीं डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता से सड़क की राह में आ रही अड़चन को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। विरोध-प्रदर्शन में मीना देवी, तुलसी देवी, हरी देवी, ईश्वरी देवी, ममता देवी, खीमा देवी, नंदा देवी, देवीदत्त, रमेश चंद्र, हीरोमणि, गंगादत्त, लक्ष्मीदत्त, रेवाधर, हेतमराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के लिए स्वीकृत है 444.22 लाख
धौन-बड़ोली मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज 14) से मई 2017 में स्वीकृत किया गया है। 6.55 किमी लंबे इस मोटर मार्ग की कटिंग के लिए 444.22 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। अधिशासी अभियंता एके वर्मन का कहना है कि वन भूमि की स्वीकृति होते ही टेंडर प्रक्रिया कर ली जाएगी। इसके अलावा गांव में समरेखन को लेकर भी छिटपुट विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed