{"_id":"5ac507204f1c1bc7618b571d","slug":"181522861856-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची का शव मिलने से भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची का शव मिलने से भड़की महिलाएं
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में एक अप्रैल को तिलौन के पास से नवजात बेटी का शव मिलने के बाद से महिलाओं में गहरी नाराजगी है। महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी को सजा दिलाए।
बुधवार को डाक बंगला रोड में तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंकने की घटना को निंदनीय बताया। रीता ने कहा कि इसमें एक बेटी की हत्या ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की हत्या है। उनका कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क किनारे फेंकी गई नवजात बेटी मामले की चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सरिता, गंगा, बबीता, शिवानी, सुमन, बबीता कोहली, मीरा सामंत, प्रियंका, पूजा, अनिता, हेमलता, निर्मला सुमन आदि थे।